फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with a woman in moving train

1 घंटे तक चलती ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत

Wed, 12 Mar 2014 11:03 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
Molestation with a woman in moving train

दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात आठ बजे मनचले युवक शराब पीकर एक महिला से छेड़छाड़ करते रहे, जबकि सूचना होने के बाद मोदीनगर-मुरादनगर और रेलवे पुलिस मनचलों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई।

विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी एक परिवार बुधवार शाम मेरठ की ओर जा रही ट्रेन में सवार हुआ। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे मेरठ के रहने वाले हैं और दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मनचले ट्रेन से मोदीनगर स्टेशन पर उतर गए थे।
विज्ञापन


बाद में उनके मोबाइल पर पुलिस का फोन आया था और परेशानी की जानकारी ली थी। खास बात यह है कि पुलिस की इस नाकामी पर महकमे के बड़े अफसर प्रतिक्रिया देने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी को बचाने के लिए छटपटाता रहा देवर

Molestation with a woman in moving train

पीड़ित महिला के देवर के मुताबिक गाजियाबाद से ट्रेन में तीन चार युवक चढ़े और उसकी भाभी के पास बैठ गए। युवकों ने शराब पी रखी थी। युवकों ने ट्रेन में ताश खेलने शुरू कर दिए।

आरोप है कि युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन युवक बाज नहीं आए। इसी बीच मौका पाकर महिला के देवर ने मोबाइल फोन पर गाजियाबाद 100 नंबर पर सूचना कर दी।

गाजियाबाद से वायरलेस से मोदीनगर को सूचित किया गया। मोदीनगर ने मुरादनगर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन लेट लतीफ पुलिस जब मुरादनगर पहुंची तो तब तक ट्रेन स्टेशन से निकलकर गंगनहर रेल पुल तक पहुंच चुकी थी। मुरादनगर पुलिस ने मोदीनगर पुलिस को सूचना दी, लेकिन मोदीनगर पुलिस भी समय पर स्टेशन तक नहीं पहुंच सकी और ट्रेन मेरठ की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed