फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with a woman in bathroom

शर्मनाक: बाथरूम में नहा रही महिला से छेड़छाड़

Wed, 05 Nov 2014 07:03 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
molestation with a woman in bathroom

गुड़गांव के इस्लामपुर गांव में एक घर में बाथरूम में नहा रही महिला से युवक ने छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने आरोपी को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


हंगामा देखकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस ने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पलवल निवासी महिला एक नवंबर को किसी काम के सिलसिले में अपने घर में घर आई हुई थी। घर में सफेदी का काम होने के चलते कई मजदूर काम पर लगे हुए थे।
विज्ञापन

ननद ने बचा ली इज्जत

molestation with a woman in bathroom

आरोप है कि बीते दिन पीड़िता जब घर के बाथरूम में नहाने के लिए घुसी तो सफेदी करने वाला युवक इकबाल कमरे में घुस आया। महिला को अकेला पाकर वह बाथरूम में जबरदस्ती घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर उसकी ननद और दूसरी औरत मौके पर पहुंच आरोपी को पकड़ लिया। महिलाओं ने मिलकर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। घर में हंगामे की सूचना के बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी।

सदर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान यूपी के बिजनौर जिला गांव शिवादा के इकबाल के रूप में हुई है। सदर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

महिला को मोबाइल पर अश्लील मैसेज

molestation with a woman in bathroom

गुड़गांव में ही एक‌ अन्य मामले में अज्ञात नंबरों से एक महिला से अश्लील बातें और संदेश भेजने का मामला सामने आया है। कई महीनों तक चले सिलसिले के बाद महिला ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

साउथ सिटी फेज दो में रहने वाली महिला ने 17 मई को पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से कॉल आया। शुरूआत में उसने कॉल किया लेकिन मैंने उसे इग्नोर कर दिया। धीरे-धीरे वह लगातार उसके मोबाइल पर कॉल करने लगा। युवक ने अपना नाम विशाल बताया।

जब युवक को मना किया तो भी वह नहीं माना और उससे अश्लील बातें करने लगा।

विज्ञापन

साइबर सेल के पास पहुंचा मामला

molestation with a woman in bathroom

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद काफी समय से वह उसे अश्लील मैसेज भेज रहा है। यह भी आरोप है कि बात न करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त ने साइबरसेल में मामले की जांच सौंप दी गई जहां से मामला सही पाए गई।

आरोपी का नाम भी विशाल गांधी सामने आया। इस मामले में बीती शाम सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार नंबरों के आधार पर आरोपी को ट्रेसआउट कर लिया गया है। आरोपी गुड़गांव का ही रहने वाला है। गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed