{"_id":"fcdd407354fcb7b4521ee27754f1a3e4","slug":"molestation-with-a-girl-before-her-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने ऑटो में खींचा, दूसरे ने मुंह दबाया और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ने ऑटो में खींचा, दूसरे ने मुंह दबाया और...
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में 26 जनवरी को कार्यक्रम देखकर अपनी मां के साथ घर लौट रही एक लड़की को अगवा कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
यह भी पढ़ें:चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यूपी के आजमगढ़ जिले की रहने वाली एक लड़की बल्लभगढ़ में अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। 26 जनवरी को वह अपनी मां के साथ दशहरा ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी।
विज्ञापन
लड़की का आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ घर वापस लौट रही थी तो ऑटो के पास खड़े अरविंद नामक एक युवक ने जबरन उसे ऑटो में खींच लिया। आटों में बैठे एक अन्य युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया ताकि शोर न मचा सके।
बेटी के साथ्ा ऐसी हरकत देखकर मां ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ऑटो में उस लड़की को अनजान स्थान पर ले गए और तीनों ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों से बचकर लड़की बल्लभगढ़ थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।