{"_id":"57d00eb14f1c1b7f2f318e8a","slug":"molestation-to-girl-who-is-coming-from-tution","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़कर लौट रही बच्ची से की छेडखानी, मां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन पढ़कर लौट रही बच्ची से की छेडखानी, मां को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
molestation
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही अकेली बच्ची के साथ दो मनचलों ने छेड़खानी की। शिकायत करने गई मां को भी मनचले और उसके परिवार वालों ने पीटा और अश्लील बातें सुनाईं।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो दबंगों ने परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ सराय ख्वाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सराय ख्वाजा थाना में रहने वाली पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी 12 साल की बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। एक विषय में कमजोर होने की वजह से बच्ची दूसरी कॉलोनी में रहने वाली टीचर के यहां ट्यूशन पढ़ती है।
विज्ञापन
रविवार को भी बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई थी। किसी काम में उलझी होने की वजह से वह बच्ची को ट्यूशन से वापस लाने के लिए टीचर के यहां नहीं जा सकी।
आरोप है कि अकेली लौट रही बच्ची के साथ अरविंद और उसके दोस्त ने शारीरिक छेड़खानी की और अश्लील बातें कहीं। बच्ची ने आकर यह बात मां से बताई।
मां बच्ची को लेकर अरविंद की शिकायत करने उसके घर गई। महिला के मुताबिक शिकायत करने पर अरविंद, उसके परिवार के रामबाबू, ब्रह्मदत्त और नंदूलाल ने मिलकर उसे और बेटी को पीटा। इन चारों ने अपने कपड़े उतार कर महिला को अश्लील इशारे और अभद्र बातें कहीं।
पीड़िता ने पुलिस में जाने को कहा तो दबंगों ने ऐसा करने पर परिवार सबको जान से खत्म करने की धमकी देते हुए धक्के देकर भगा दिया। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।