फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation in noida hospital.

नर्स ने अस्पताल में की शर्मनाक हरकत

Mon, 15 Dec 2014 07:07 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
Molestation in noida hospital.

नोएडा सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में रविवार देर रात महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप अस्पताल के पुरुष नर्स पर लगा है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस मेल नर्स को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक दूसरी मंजिल पर स्थित मेडिसिन वार्ड में महिला गार्ड की ड्यूटी थी। उसका आरोप है कि रात करीब दो बजे वही ड्यूटी कर रहे मेल नर्स ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी उसने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को दी, जिसके बाद उन्होंने मेल नर्स द्वारा दोबारा इस तरह की गलती करने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन


नर्स का आरोप है कि मेल नर्स ने हरकत दोहराई, जिसके बाद शिकायत पर इमरजेंसी डॉ. रवींद्र ने पुलिस को मामले की सूचना दी। हालांकि पुलिस को फोन करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना अस्पताल के सीएमएस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस नर्स को पकड़कर थाने ले गई। थाना सेक्टर -20 प्रभारी रीता यादव का कहना है कि जिला अस्पताल से मेल नर्स को पकड़कर थाने लाया गया था। सोमवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गार्ड ने नर्स के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी है।

रात में ड्यूटी कर रही है महिला गार्ड

Molestation in noida hospital.

रात में मेल नर्स का मेडिकल किया गया, जिसमें एल्कोहल का सेवन है या नहीं इसकी जांच की गई। इमरजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रेथ एनालाइजर में एल्होकल की पुष्टि नहीं हुई।

महिला गार्डों से अस्पताल में छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि अस्पताल प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखाता।

महिला गार्ड अस्पताल में रात्रि ड्यूटी नहीं करना चाहती हैं। नाम न छापने की शर्त पर महिला गार्डों का कहना है कि वह रात्रि में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। नियुक्ति के समय सिक्योरिटी कंपनी ने उन्होंने रात्रि में ड्यूटी करने से साफ तौर पर मना कर दिया था।

जिला अस्पताल नोएडा के सीएमएस डॉ आरएनपी मिश्र ने बताया कि मेल नर्स संविदा पर था। उसे हटा दिया गया है। उसके ब्लड और यूरिन का नमूना लिया गया है। मामले पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed