फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case registered against AAP mla amantullah in delhi

आप MLA पर साले की बीवी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सभी पद छोड़े

Sun, 11 Sep 2016 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
molestation case registered against AAP mla amantullah in delhi
अमानतुल्लाह खान

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान एक और नए विवाद में फंस गए है। जामिया नगर थाने में अमानतुल्लाह के साले की पत्नी ने विधायक के खिलाफ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, अश्लील फब्तियां कंसने, दहेज प्रताडना और षडयंत्र रचने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं अमानतुल्लाह ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों जसोला गांव की रहने वाली एक महिला ने अमानतुल्लाह पर कार से कुचलने और जबरन रेप करवाने जैसे संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद विधायक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ जामिया नगर के शाहीनबाग इलाके में रहती है। शनिवार को जामिया नगर थाने पहुंचकर पीड़िता ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ शिकायत दी। 
 

'जान से मारने की धमकी और अश्लील फब्तियां कसी जाती'

molestation case registered against AAP mla amantullah in delhi
अमानतुल्लाह खान
उसने आरोप लगाया कि विधायक पिछले कुछ दिनों से उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। यही नहीं उसका पति इकबाल नूर खान भी विधायक से संबंध बनाने के लिए जोर डालता है।

ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी और अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए भी परेशान किया जाता है।

विधायक भी उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श कर फौरन मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला का पति से कई सालों से विवाद

molestation case registered against AAP mla amantullah in delhi
इधर अमानतुल्लाह खान ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि आरोपी महिला का अपने पति से कई सालों से विवाद चल रहा है। यहां तक उसने जामिया नगर थाने में लिखकर विवाद की सूचना देकर अलग रहने की जानकारी दी हुई है।

अमानतुल्लाह के मुताबिक पिछले चार सालों से न तो वह  महिला से मिले हैं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य उससे मिला है। अमानतुल्लाह ने पुलिस पर जानबूझकर फंसाने का आरोप लगाया। 

इधर मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को पीड़ित महिला का 164 का बयान कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर 354, 506,509,498ए, 120बी धारा के तहत जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है, फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
 आर.पी उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त, साउथ ईस्ट्र्न रेंज

सभी पदों से दिया इस्तीफा

molestation case registered against AAP mla amantullah in delhi
ओखला से आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने शनिवार को सरकार के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा कि विधायक और वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए मैंने लोगों के लिए काम किया। 

ईमानदारी से अपना काम करते हुए कुछ घोटाले भी उजागर किए। मगर ऐसा करने के चलते मुझ पर और मेेरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे परेशान हूं। इसलिए सरकार के पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। खान का कहना है कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हैसियत से उन्होंने अपने कार्यकाल में पुरानी सरकारों के कई घोटालों को भी उजागर किया। परंतु कुछ लोगों को उनका सेवाभाव और ईमानदारी पसंद नहीं है।

ऐसे लोग उनपर और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि वक्फ बोर्ड का चेयरमैन होने के साथ ही वे हज कमेटी के सदस्य भी हैं।

खान ने कहा कि आरोपों की सफाई देते-देते वे थक चुके  हैं। उनके सब्र का बांध टूट गया है। यही वजह है कि अब वह सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं और सरकार को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं।

हालांकि बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह पर फिर से एक महिला द्वारा जबरन संबंध का आरोप लगाने के बाद यह इस्तीफा दिया है। महिला उनके साले की पत्नी बताई जा रही है। इससे पहले भी एक महिला उनके ऊपर बदतमीजी करने का आरोप लगा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed