फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   molestation case against ex bjp mp candidate in greater noida

भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पर बेटियों से अश्लील हरकत का आरोप, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 22 Oct 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
molestation case against ex bjp mp candidate in greater noida
arun tewari - फोटो : अमर उजाला

शहर के एक सेक्टर निवासी उद्योगपति औैर कानपुर (अकबरपुर लोकसभा सीट से) भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अरुण तिवारी उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


तिवारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने दो बेटियों से अश्लील हरकत करने और अवैध रुप से दो अन्य लड़कियों को जबरन घर में रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कॉपर एल्मूनियम की फैक्ट्री चलाने वाले और यहीं के सेक्टर में कोठी बनाकर रहने वाले अरुण तिवारी उर्फ बाबा के खिलाफ उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक घर में आते हैं बाहरी लड़के

molestation case against ex bjp mp candidate in greater noida
पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने दो बेटियों के साथ मई माह में अश्लील हरकत की थी। सामाजिक मान मर्यादा के चलते पत्नी व बेटियों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। अब, फिर बाबा ने बेटियों से अश्लील हरकत की।

विरोध करने पर पत्नी और बेटियों से मारपीट भी की गई। इसके अलावा बावा पर आरोप है कि परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने अवैध रुप से कानपुर क्षेत्र निवासी दो लड़कियों को अपनी कोठी के सेकेंड फ्लोर पर रखा हुआ है।

पूछने पर आरोपी दो लड़कियों को गोद ली हुई बेटियां बताता है। आरोप है कि इन लड़कियों को भी बाबा ने गलत कृत्य में शामिल कर लिया है। घर में देर रात तक बाहरी लड़के आते हैं।

दो लड़कियों को गलत तरीके से घर में रखने का आरोप

molestation case against ex bjp mp candidate in greater noida

महिला का कहना है कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पांच माह से बच्चों की पढ़ार्ई आदि का खर्र्च भी उसने देना बंद कर दिया है औेर दोनों लड़कियों के पास ही रहता व खाता है।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तांर कर लिया है। बताया गया है कि अरुण तिवारी उर्फ बाबा ने वर्ष 2009 में भाजपा की टिकट से अकबरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। वर्ष 2014 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। 

महिला ने पति पर बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दो अन्य लड़कियों को भी गलत तरीके से घर में रखने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। -प्रवीण कुमार, एसएचओ, कोतवाली सूरजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed