भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पर बेटियों से अश्लील हरकत का आरोप, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक सेक्टर निवासी उद्योगपति औैर कानपुर (अकबरपुर लोकसभा सीट से) भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अरुण तिवारी उर्फ बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तिवारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने दो बेटियों से अश्लील हरकत करने और अवैध रुप से दो अन्य लड़कियों को जबरन घर में रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कॉपर एल्मूनियम की फैक्ट्री चलाने वाले और यहीं के सेक्टर में कोठी बनाकर रहने वाले अरुण तिवारी उर्फ बाबा के खिलाफ उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है।
देर रात तक घर में आते हैं बाहरी लड़के
विरोध करने पर पत्नी और बेटियों से मारपीट भी की गई। इसके अलावा बावा पर आरोप है कि परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने अवैध रुप से कानपुर क्षेत्र निवासी दो लड़कियों को अपनी कोठी के सेकेंड फ्लोर पर रखा हुआ है।
पूछने पर आरोपी दो लड़कियों को गोद ली हुई बेटियां बताता है। आरोप है कि इन लड़कियों को भी बाबा ने गलत कृत्य में शामिल कर लिया है। घर में देर रात तक बाहरी लड़के आते हैं।
दो लड़कियों को गलत तरीके से घर में रखने का आरोप
महिला का कहना है कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पांच माह से बच्चों की पढ़ार्ई आदि का खर्र्च भी उसने देना बंद कर दिया है औेर दोनों लड़कियों के पास ही रहता व खाता है।
पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तांर कर लिया है। बताया गया है कि अरुण तिवारी उर्फ बाबा ने वर्ष 2009 में भाजपा की टिकट से अकबरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। वर्ष 2014 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।
महिला ने पति पर बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दो अन्य लड़कियों को भी गलत तरीके से घर में रखने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। -प्रवीण कुमार, एसएचओ, कोतवाली सूरजपुर