फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   model refused to make physical relation torchered in delhi

ऑडिशन के लिए आई मॉडल ने संबंध बनाने से किया इनकार, सिगरेट से जला कर दी सजा

Fri, 25 Mar 2016 09:35 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
model refused to make physical relation torchered in delhi
रेप - फोटो : DEMO Pics

पुणे में एक मॉडल के साथ इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मॉडल ऑडिशन देने पुणे गई थी। यहां मॉडल ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

विज्ञापन


इसके बाद युवती के शरीर को जलती सिगरेट से कई जगह दागा गया। मॉडल को दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भती करवाया गया। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि कोटला मुबारकपुर थाने में जीरो एफआईआर कर ली गई है।
विज्ञापन


एफआईआर को 24 मार्च को पुणे पुलिस को भेज दिया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय शिप्रा (बदला हुआ नाम) मूलरूप से सिलीगुड़ी(पश्चिम बंगाल) की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में रहकर मॉडलिंग कर रही है। शिप्रा ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह नौ मार्च को ऑडिशन के लिए पुणे गई थी। उसे रोहित नामक युवक ने बुलाया था।

रोहित से उसकी मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। रोहित से गोवा में मुलाकात भी हो चुकी है। रोहित उसे न्याति सोसाइटी, पुणे स्थित अपने फ्लैट में ले गया। यहां पर रोहित की पत्नी भी थी। उसे दो दिन ठीक से रखा गया।

मारपीट करने के बाद फाड़े कपड़े 

model refused to make physical relation torchered in delhi
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

12 मार्च को रोहित के बड़े साहब रमेश ठाकुला अपने दो साथियों के साथ फ्लैट पर आया। यहां पर बड़े साहब ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। शिप्रा ने मना किया तो रोहित, रमेश व दो अन्य ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

आरोपियों ने उसे जलती सिगरेट से कई जगह दाग दिया। वह दर्द से चिल्लाती रही। रोहित ने उसे मुंह पर पाउडर डाल दिया। इससे उसे नशा हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते रहे।

इस दौरान रोहित की पत्नी मौके पर आ गई और उसने मुझे आरोपियों से बचाया। पत्नी की सहायता से 14 मार्च को वह दिल्ली आ गई। यहां उसके परिचितों ने उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया।

तबीयत ठीक होने पर उसने 23 मार्च को इसकी शिकायत कोटला मुबारकपुर थाने में की। कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, नशा पदार्थ पिलाना और धमकाने की जीरो एफआईआर कर पुणे पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed