सरोजनी नगर थाना इलाके में भोजपुरी एल्बम में काम करने वाली मॉडल से शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
आरोपियों ने पीड़िता को रविवार शाम से मंगलवार रात बंधक बनाकर रखा। मंगलवार रात को पीड़िता ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से उसे मुक्त कराया।
मेडिकल जांच में मॉडल के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो सतीश और जग्गी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता रीमा (18, बदला हुआ नाम) दक्षिण-पूर्व जिले में रहती है और भोजपुरी गीतों के एल्बम की मॉडल है।
रीमा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी अनंतराम डेयरी, सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले सतीश (48) से कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी। सतीश ने एक फिल्म डायरेक्टर को जानने का हवाला देकर रीमा को रोल दिलवाने का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लग गई।
सतीश ने 24 दिसंबर की शाम को रीमा को वसंतकुंज के एक मॉल के पास मिलने बुलाया। यहां से वह रीमा को अपने घर ले आया। आरोप है कि वहां सतीश ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद आरोपियों ंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।