{"_id":"4067343f49f683500031684760c8612f","slug":"mobile-used-to-steal-salman-and-arbaaz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी करते थे ‘सलमान’ और ‘अरबाज’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी करते थे ‘सलमान’ और ‘अरबाज’
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सलमान खान का फैन बताकर मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने शनिवार रात धर दबोचा। दोनों झंडापुर और कड़कड़ मॉडल की दो मोबाइल शॉप में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
दोनों को औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से 23 मोबाइल, दो तमंचे और एक कंप्यूटर बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र में जारी चेकिंग के दौरान दो युवकों को रोका गया, तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, तो दोनों के पास तमंचे निकले।
विज्ञापन
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह चोर हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, एक कंप्यूटर भी बरामद कर लिया।
दोनों ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को झंडापुर और 25 मार्च को कड़कड़ मॉडल स्थित मोबाइल शॉप में चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी सलमान और अरबाज दोनों बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दिन में रेकी रात को चोरी
दोनों दिन में ग्राहक बनकर मोबाइल शॉप में जाते थे। इस दौरान दुकान की रेकी के साथ दुकान में मौजूद माल का भी अंदाजा लगाते थे। जिस दुकान में अधिक माल होता था, दोनों उसी को निशाना बनाते थे। पुलिस जल्द ही चोरों के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।