फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile stolen from Canadian man

कारोबार के सिलसिले में भारत आए कनाडा के युवक का मोबाइल झपटा

Mon, 27 Nov 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
mobile stolen from Canadian man

लाल किले के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने कनाडा से घूमने आए युवक का मोबाइल झपट लिया। शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक बदमाश को पकड़कर पीड़ित का मोबाइल फोन व बदमाशों की बाइक बरामद कर ली।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मो. अफनान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ झपटमारी के तीन मामले दर्ज हैं। कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कनाडा के रहने वाले माइकल जिब्रोलोव पेशे से कारोबारी हैं। कुछ दिनों से वह कारोबार के सिलसिले में भारत में हैं। फिलहाल वह नोएडा के एक होटल में रुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम वह अपने दोस्त के साथ लाल किला घूमने आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई। जैसे ही माइकल ने अपना मोबाइल निकाला, पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें धक्का देकर मोबाइल झपट लिया। माइकल ने शोर मचाया तो वहां खड़े दो पुलिसकर्मी बदमाशों की बाइक के पीछे भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बाइक के पीछे बैठे युवक का कॉलर पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। इसी दौरान बाइक भी गिर गई। हालांकि दो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। अफनान ने बताया कि वह और उसका गैंग लाल किले के आसपास सक्रिय रहता है। वे विदेशियों को निशाना बनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed