{"_id":"58d291894f1c1ba16e1a1edb","slug":"mobile-snatchers-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन झपटने वाले वाले दो धरे, नाबालिग लड़कों को बेच देते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन झपटने वाले वाले दो धरे, नाबालिग लड़कों को बेच देते थे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी जिला पुलिस के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड) ने दो शातिर मोबाइल फोन लुटेरों को दबोचा है। आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन प्ले ग्राउंड में नाबालिग लड़कों को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरशद (21) और सलमान अली (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी स्मैक और गांजे की लत के चलते वारदात अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि शकरपुर के एक प्ले ग्राउंड में बदमाश चोरी के मोबाइल नाबालिग लड़कों को बेचने आने वाले हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पाल सिंह, एसआई मनोज, प्रदीप कुमार, एएसआई ओमेंद्र कुमार, राम चरन और धर्मेंद्र सहित अन्य की टीम को मौके पर भेजा । मुखबिर के इशारे पर टीम ने बाइक सवार दो आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके बाद नाबालिग लड़कों को सस्ते दामों में बेच देते थे। नाबालिग लड़के ज्यादा पूछताछ नहीं करते थे, इसलिए यह लोग प्ले ग्राउंड में आसानी से कम दामों में मोबाइल फोन बेच देते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।