फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile porn videos showing the rape of nine from innocent

व्हाट्स ऐप पर अश्लील फिल्म देख आठवीं के छात्र ने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 15 Jan 2017 04:52 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Mobile porn videos showing the rape of nine from innocent

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में सोशल मीडिया का साइड इफैक्ट देखने को मिला है। आठवीं कक्षा के छात्र ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी छात्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने मोबाइल में व्हाट्स ऐप पर अश्लील फिल्म देखकर दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दिल्ली पुलिस ने छात्र को दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। खास बात ये है कि उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित नौ वर्षीय बच्ची ग्रेटर कैलाश-एक के जमरूदपुर में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mobile porn videos showing the rape of nine from innocent

​बच्ची के घर से कुछ ही दूरी पर साढ़े तेरह वर्षीय आरोपी छात्र रहता है। वह पास के स्कूल में आठवीं का छात्र है। वह डरा-धमकाकर बच्ची को शुक्रवार को अपने घर ले गया। उसने बच्ची को बोला था कि वह उसके पापा को बता देगा कि वह पैसे चोरी करती है।

बच्ची अपने पिता से काफी डरती है। आरोपी छात्र ने अपने घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते ही हुए अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। बच्ची के पिता ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्र ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसके एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया था। वीडिया के अलावा इंटरनेट पर भी वीडियो देखे। संभवत: इसने वारदात के लिए उकसाया। शुक्रवार को बच्ची अकेली मिल गई। बच्ची को अपने घर ले जाकर उसे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस छात्र के दोस्त की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed