{"_id":"58a99fdf4f1c1bd257d86f57","slug":"mobile-manager-to-rob-miscreants-dragged-100m","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन लूटने के लिए बदमाशों ने मैनेजर को 100 मीटर घसीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन लूटने के लिए बदमाशों ने मैनेजर को 100 मीटर घसीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी सेंटर के पास लॉजिक्स मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। जिसमें मैनेजर चोटिल हो गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित जब शिकायत करने सेक्टर-39 थाने पहुंचा तो पुलिस ने लूट को गुमशुदगी में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से सिक्किम निवासी कमल पांडे परिवार के सेक्टर-27 अट्टा गांव में रहते हैं। वह लॉजिक्स मॉल में बने एक रेस्टोरेंट में मैनेजर है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे मॉल के सामने से अट्टा गांव जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी एक बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास आए। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर वह उसके पास खड़े रहे। इसके बाद एक युवक ने उसका 18 हजार रुपए का कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित हिम्मत दिखाकर बदमाशों से भिड़ गया।
विज्ञापन
तभी बदमाशों ने बाइक दौड़ा ली। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की जैकिट पकड़ ली। जिससे वह बाइक के साथ करीब 100 मीटर घसीटते हुए चले गए। जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान पड़ गए।