फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA Sharad Chauhan told the police you Atmahty case worker mastermind

पुलिस ने विधायक शरद चौहान को बताया आप कार्यकर्ता की आत्महत्या मामले का मास्टरमाइंड

Mon, 01 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
MLA Sharad Chauhan told the police you Atmahty case worker mastermind
शरद चौहान

आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने नरेला से पार्टी विधायक शरद चौहान समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले का मास्टरमाइंड विधायक शरद चौहान ही है। शरद और रमेश भारद्वाज के इशारे पर ही सोनी को परेशान और बदनाम किया जाता था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि मामले में विधायक शरद चौहान, विधायक का निजी सचिव अमित भारद्वाज, विधायक का करीबी रजनीकांत, दिल्ली पुलिस का एएसआई (नरेला थाने में तैनात व केस का पूर्व आईओ) मुख्तियार सिंह, नरेला का हिस्ट्रीशीटर विरेंद्र मान उर्फ विरेंद्र काला और विधायक के दो करीबी मोहन लाल वर्मा और संजय को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता से विधायक शरद के साथ संबंध बनाने के लिए कहा गया

MLA Sharad Chauhan told the police you Atmahty case worker mastermind
सोनी आत्महत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2015 को एक कार्यक्रम से लौटते समय रमेश ने सोनी के साथ छेड़छाड़ की थी। 

उसने पार्टी में आगे बढ़ने के लिए अपने और विधायक शरद के साथ संबंध बनाने के लिए कहा था। बार-बार उसे धमकाकर संबंध बनाने का दबाव दिया जाता था। 

सोनी ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान समेत कई बड़े नेताओं से की थी, लेकिन शरद व रमेश ने मिलकर सोनी की आवाज को दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed