{"_id":"31819847d53595e19bb2b1ecc552e5df","slug":"missed-call-on-mobile-love-and-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल्ा और हो गया प्यार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल्ा और हो गया प्यार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल और फिर प्यार की कहानी में नया मोड़ तब आ गया जब प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती को कर्नाटक से दिल्ली ले आया और युवती को बिना बताए उसके परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन
आरोपी ने रकम न देने पर युवती को जान से मारने की धमकी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। कर्नाटक पुलिस व दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मामले की छानबीन में लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:लिव इन पार्टनर को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर
विज्ञापन
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुजोयडे (27) को महिपालपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में दबोच लिया और युवती को मुक्त करा लिया। कर्नाटक पुलिस आरोपी युवक और युवती को लेकर लौट गई।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि रविवार को इंस्पेक्टर रविंद्र शिरूर के नेतृत्व में कर्नाटक पुलिस की टीम दिल्ली आई थी। उन्होंने बताया कि एक युवक बंगलूरू से 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लाया है।
यह भी पढ़ें:'मेरी बहू की दूसरी शादी होने से रोकिए SSP साहब'
इसके बाद आरोपी को महिपालपुर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में सुजोयडे ने बताया कि सात माह पूर्व गलती से युवती के मोबाइल पर मिस्ड कॉल चली गई थी। युवती ने पलटकर उसे फोन किया। सुजोयडे ने खुद को बड़ा व्यवसायी बताकर युवती को प्यार के जाल में फांस लिया।
इस बीच युवती के घर वालों ने उसकी शादी तय कर दी। लेकिन सुजोयडे ने युवती को सपने दिखाए और उससे तीन लाख रुपये और लाखों के सोने चांदी के जेवरात मंगवा लिए फिर दोनों 20 फरवरी को दिल्ली आ गए थे। यहां आने के बाद आरोपी ने युवती के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।