{"_id":"09f27d4ec77aa2c8a838f91e19ba15d3","slug":"miscreants-molest-a-woman-and-killed-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अश्लील हरकत, पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अश्लील हरकत, पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 22 Apr 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के सलारपुर गांव के पास एक मजदूर की उसी के साथी ने रविवार रात चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर स्थित बोरल्ला गांव निवासी आकाश दास (27) गौतमबुद्ध नगर में करीब एक माह पहले आया था।
विज्ञापन
उसके एक दोस्त ने दनकौर के सलारपुर गांव के पास एक कंपनी में मजदूरी का काम दिला दिया। करीब 15 दिन पहले आकाश अपनी पत्नी को भी दनकौर ले आया था और कंपनी की साइट पर बनी झुग्गी में अन्य परिवारों के साथ रहने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार देर शाम उसके पड़ोसी गांव निवासी मजदूर रविउल खान ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। उसी दौरान आकाश भी वहां आ गया और छेड़छाड़ को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
इस पर आसपास के मजदूरों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन रविउल ने आकाश को जान से मारने के इरादे से फिर मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया।
गंभीर अवस्था में घायल को दनकौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया, लेकिन दनकौर से ग्रेनो अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आकाश के सहयोगी नेपाल की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।