फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants gun fire on car driver in police front at delhi

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस के सामने कार चालक पर बरसाई गोलियां

Sun, 26 Aug 2018 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
Miscreants gun fire on car driver in police front at delhi
demo pic

अलीपुर इलाके में कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के सामने एक कार चालक पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दीं। चालक ने कार के पीछे छुपकर अपनी जान बचाई लेकिन एक गोली रेहड़ी पर पानी बेचने वाले युवक के पैर में जा लगी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों ने बदमाशों की कार का पीछा किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। कार चालक की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, धीरज टोकस सपरिवार सोनीपत में रहता है। वह पेशे से टैक्सी चालक है। राखी पर्व पर रविवार सुबह वह पत्नी और बच्चों को सिंधु बॉर्डर इलाके में अपनी ससुराल छोड़कर गया था। वह सिंधु बार्डर पर परिवार वालों को वापस ले जाने के लिए इंतजार कर रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे आए और कार में सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी दौरान वहां मौजूद टैक्सी चालकों को लगा कि वह कार में सवारी बैठा रहा है। एक चालक धीरज के पास आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। धीरज उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने नहीं सुनी।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

वह जान बचाने के लिए टोकस परिवार के सदस्यों को लेकर कार से भागा। तीन वाहनों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाश उसके पीछे लग गए। धीरज ने अलीपुर के शनि मंदिर के पास खड़ी एक पीसीआर वैन को देखकर कार रोक दी और पीसीआर कर्मियों को अपनी बात बताई।

इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और और धीरज की पिटाई शुरू कर दी। बदमाश पुलिस के सामने ही ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। धीरज ने कार के पीछे छुपकर जान बचाई। इस दौरान वहां रेहड़ी पर पानी बेचने वाले संतोष के पैर में एक गोली जा लगी। इसके बाद बदमाश दो कारों में सवार होकर फरार हो गए। जबकि उनकी एक इको कार वहीं छूट गई।

पीसीआर कर्मियों ने बदमाशों की कार का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घायल संतोष को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुरूआती जांच में पता चला कि बिना परमिट के वाहन चलाने वाले कार चालकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनकी इको वैन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed