फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minors on the young man stabbed, robbed of cash and mobile while on the run

नाबालिगों ने युवक पर किया चाकू से हमला, नकदी और मोबाइल लूट हुए फरार

Mon, 12 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Minors on the young man stabbed, robbed of cash and mobile while on the run
प्रतीकात्मक तस्वीर

जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग बदमाश एक युवक को चाकू मारकर उससे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मूलत: गांव बहतुरा जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी धनंजय पांडेय(23) सपरिवार वजीराबाद इलाके में रहता है। 
विज्ञापन


वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। शनिवार की दोपहर धनंजय काम पर जाने के लिए घर से निकला। मुकुंदपुर चौक के पास 15 -16 साल के लड़के ने पीछे से उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोध करने पर लड़के ने चाकू निकालकर सीने पर किए वार

Minors on the young man stabbed, robbed of cash and mobile while on the run
पुलिस - फोटो : file

धनंजय ने इसका विरोध किया। इसी दौरान लड़के का एक सहयोगी नाबालिग वहां पहुंचा और धनंजय के जेब से रुपये निकालने लगा। 

पीड़ित के विरोध करने पर पहले वाले लड़के ने चाकू निकालकर उसके सीने पर वार कर उसे जख्मी कर दिया और उससे मोबाइल और सैकड़ों रुपये लूटकर फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धनंजय को जख्मी हालत में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग थे। पुलिस दोनों आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed