फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minor raped in gurgaon

गर्भवती हुई तो बताया हुआ था रेप

Fri, 25 Jul 2014 11:57 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Minor raped in gurgaon

गुड़गांव के खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात माह पहले श्रमिक ठेकेदार के भाई ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


जिससे वह डरी सहमी रही। सात माह बाद बच्ची के गर्भवती होने पर उसके परिजनों को शक हुआ तो बच्ची से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी।

बीती रात पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

बिहार से काम देने के लिए बुलाया था

Minor raped in gurgaon

पुलिस के अनुसार सेक्टर-81 स्थित वाटिका के प्रोजेक्ट में जेजे राम कंस्ट्रक्शन काम के लिए जनवरी माह में दरभंगा बिहार से से पीड़िता के परिजनों को काम देने के लिए बुलाया था। जिसमें वे अपनी 15 वर्षीय बेटी को लेकर गुड़गांव आ गए थे।

जो यहां बनी झुग्गी झोंपड़ी में रहने लगे थे। बताया जा रहा है कि करीब एक माह बाद ठेकेदार का भाई गोविंद उनकी झुग्गी झोंपड़ी में पहुंचा और किशोरी को डरा-धमका दुष्कर्म को अंजाम दे दिया।

आरोपी के डराने धमकाने के बाद पीड़िता काफी सहम गई और उसने इस वारदात को लेकर किसी को भी नहीं बताया।

पेट में दर्द हुआ ‌तो हो गया खुलासा

Minor raped in gurgaon

परिजनों के अनुसार पीड़िता की तबियत खराब होने के चलते उसे उसकी मौसी के पास बिहार भेज दिया गया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तो जांच में उसे पांच माह की गर्भवती बताया गया। इस पर परिजनों ने जब पीड़िता ने पूछताछ की तो उसने सारी आपबीती बयां कर दी।

जहां से पीड़िता को गुड़गांव लाया गया। बीती रात परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी गोविंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पोस्को और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। खेड़कीदौला थाना पुलिस के अनुसार मामला खुलने के बाद से आरोपी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम पीछे लगी हुई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed