{"_id":"83e4cda7cd519aa4267f67bac2e28a22","slug":"minor-killed-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग शराबी का खूनी खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग शराबी का खूनी खेल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। मामूली पिटाई से एक नाबालिग इतना आगबबूला हो गया कि उसने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने बीच बचाव करने वाले जनरल स्टोर के मालिक और कर्मचारी को पकड़ लिया और दोनों को चाकू घोंप दिया। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां मालिक की मौत हो गई। पश्चिमी जिला पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : ट्यूशन में प्रोफेसर ने की घिनौनी हरकत
विज्ञापन
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर ने बताया कि विष्णु गार्डन निवासी भूषण कुमार ख्याला में 830 नंबर बस स्टैंड के पास स्थित ओमप्रकाश यादव के जनरल स्टोर पर काम करता है।
उसने 14 जनवरी को ख्याला थाने में शिकायत दी कि वह 13 जनवरी की रात जनरल स्टोर के बाहर ओमप्रकाश के साथ खड़ा था, तभी बीयर लेकर जा रहा नाबालिग स्टोर के पास खड़े संजय व विक्की से टकरा गया। दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। ओमप्रकाश ने संजय व विक्की का पक्ष लेते हुए बचाव किया।
यह भी पढ़ें : नाबालिग को ईख के खेत में घसीट ले गए, और...
इस पर नाबालिग ने फोन करके साथियों को बुला लिया। नाबालिग और उसके साथियों ने भूषण व ओमप्रकाश को चाकू मार दिया। भूषण को डीडीयू और ओमप्रकाश को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। एसआई यादराम यादव की टीम ने सूचना के बाद सुनील उर्फ सोनू, कलिम, सुभान खान और दो नाबालिगों को पकड़ लिया। कलीम के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिए गए हैं।