{"_id":"9434de3505d3975c7310762c8c9a01fe","slug":"minor-girls-kidnapped-and-one-rape-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां गायब हो रही हैं नाबालिग लड़कियां?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां गायब हो रही हैं नाबालिग लड़कियां?
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में अलग-अलग चार स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान चार नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 15 साल की बेटी को बगल में रहने वाले एक युवक ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:उसने बच्ची से दुष्कर्म और इसने बच्चे से किया था कुकर्म
विज्ञापन
महिला का कहना है कि चार फरवरी को दोपहर बाद से उसकी बेटी गायब है। पुलिस ने बिट्टी उर्फ अजीत के खिलाफ अपहरण करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर जांच कर रही है।
वहीं सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी 16 साल की बेटी जैकमपुरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। दो दिन पहले राजेंद्र पार्क के नितिन ने उसे अगवा कर लिया।
यह भी पढ़ें: ऐसा आदमी, जो प्यार जताने के लिए करता था बीवी से रेप
पुलिस के अनुसार, छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है और सोमवार को वह स्कूल गई थी। लेकिन लौटी नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बाद में छात्रा मिल गई। जांच में उससे रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, साढराना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर 10 थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी 15 साल की बेटी को अज्ञात युवक ने अगवा कर लिया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।
मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले एक व्यक्ति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी बेटी को बदायूं यूपी निवासी भगवान दास बहला फुसला कर अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।