फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Minor girl was brutally beaten, had fled at the first opportunity innocent

नाबालिग लड़की की बेरहमी से की थी पिटाई, बच्ची ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Wed, 20 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Minor girl was brutally beaten, had fled at the first opportunity innocent
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

सेक्टर-20 पुलिस ने एक ऐसे दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है जो एक नाबालिग लड़की से घर का काम करा रहे थे। इतना ही नहीं छोटी-मोटी गलतियों पर उसे मारते-पीटते भी थे और उसे सजा देने के लिए घर में बंद कर चले जाते थे। 

विज्ञापन


मौका देखकर किसी तरह नाबालिग लड़की उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली। वह एक पार्क में बैठकर रो रही थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जहां सेक्टर-20 पुलिस बच्ची को लेकर थाने आई। 
विज्ञापन


जहां चाइल्ड लाइन एनजीओ की मदद से बच्ची का मेडिकल कराया गया। साथ ही बच्ची के घर वालों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बी ब्लॉक सेक्टर- 20 में दंपति बिंकू श्रीवास्तव-सारिका रहते हैं। बिंकू सेक्टर- 63 स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। पांच माह पहले दोनों को एक बेटा हुआ। जिसे लेकर पति-पत्नी बिहार चले गए।

जहां से पत्नी सारिका एक नाबालिग लड़की को जिसके पिता का देहांत हो चुका है को घरेलू नौकर बनाकर बिहार से नोएडा ले आई। यहां वह घर का काम करने के साथ बच्ची की देख-रेख भी करती थी। 

इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी उसकी पिटाई करते थे। नाबालिग ने बताया कि मंगलवार को वह बच्चे को गोद में लेकर टहल रही थी। इसी दौरान बच्चा गोद से गिर गया। जिसके बाद बिंकू और सारिका ने चप्पल और बेल्ट से पिटाई की। 


बच्ची के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। नाबालिग ने बताया कि पिटाई के बाद पति-पत्नी घर बंद कर चले गए। वह पीछे के रास्ते से कूदकर पार्क में चली गई।

एसएचओ सेक्टर-20 अमरनाथ यादव ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इसके साथ ही बिंकू और सारिका के खिलाफ मामला दर्ज कर ली गई। बच्ची के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है। बच्ची को एनजीओ के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed