फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl sexual assulted in Bindapur at Delhi

दिल्ली: बिंदापुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 Dec 2018 12:33 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
minor girl sexual assulted in Bindapur at Delhi
crime

बिंदापुर इलाके में रविवार शाम 40 साल के एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची आरोपी के कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिली। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बच्ची और आरोपी को पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 साढ़े तीन साल की बच्ची परिजनों के साथ बिंदापुर इलाकेे में रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। बच्ची जिस मकान में रहती है, उसी मकान में 40 साल का आरोपी रणजीत भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक सर्विस सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।  रविवार शाम बच्ची  घर के सामने खेलते हुए अचानक गायब हो गई। बच्ची को नहीं देखकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद परिजन आरोपी के कमरे में गए, जहां बच्ची लहूलुहान अवस्था में आरोपी के साथ मौजूद थी।

आरोपी की जमकर धुनाई कर दी

बच्ची के निजी अंगों से खून निकल रहा था और आरोपी के कपड़े पर भी खून लगे थे।  यह देखकर परिजन और आस पास के लोग भड़क गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिटाई की वजह से आरोपी अधमरा हो गया।
  
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की हालत स्थिर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed