नौकरी पर रखने के बहाने लड़की की इज्जत लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबरसिटी में नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत का खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पुराने गुड़गांव में एक टिंबर हाउस में नौकरी देने के बहाने किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने टिंबर हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद से वह फरार है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से कानपुर के गोविंद नगर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ गुड़गांव के कादीपुर एंक्लेव में किराये पर रहती थी।
पिता की आर्थिक मदद के लिए पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को पटौदी रोड स्थित हरियाणा टिंबर हाउस के मालिक ने युवती को रिस्पेशनिस्ट की जॉब के लिए बुलाया।
अश्लील सीडी बनाने की धमकी पर किया ब्लैकमेल
किशोरी का आरोप है कि नौकरी देने के बहाने उसे ऊपर वाले फ्लोर पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जिससे वह काफी डर गई थी।
इतना ही नहीं, दो दिन बाद आरोपी ने फिर किशोरी को फोन कर उसकी अश्लील सीडी बनाने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रहा था। सोमवार को उसने पीड़िता को फिर शोरूम में बुलाया और फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने पीड़िता यहां से सीधा पुलिस के पास पहुंच गई।
सिटी थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवीर के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।