{"_id":"96101bf60e03f1063965397bc086820f","slug":"minor-girl-raped-by-three-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी लड़के भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-55 एसएचओ अब्दुल सईद ने बताया कि पीड़ित लड़की यहां के एक गांव में अपने परिजनों के साथ रहती है। उसकी उम्र करीब 14 वर्ष है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे के बाद लड़की खेत पर गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:नाबालिग को दिल्ली से अगवा कर राजस्थान में किया रेप
विज्ञापन
आरोप है कि गांव में ही रहने वाले तीन लड़के रास्ते में खड़े थे। तीनों ने पीड़ित लड़की को पकड़ लिया और पास ही एक खेत में बने कमरे में ले गए। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा कमरे के बाहर ही खड़ा रहा।
लड़की ने शोर मचाया तो उसकी छोटी बहन चीख-पुकार सुनकर वहां आ गई। इसके बाद तीनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने सारी आपबीती परिजनों को बताई।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता लगा कि तीनों नाबालिग आरोपी 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं और पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर ही रहते हैं।