फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl murdered and rape by father friend in delhi

बच्ची की हत्या करने के बाद शव से पिता के दोस्त ने किया दुष्कर्म

Sun, 27 Mar 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
minor girl murdered and rape by father friend in delhi

समयपुर बादली इलाके में नशे में धुत एक युवक ने अपनी हवस को पूरा करने के लिए आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी ने किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पर हत्या, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक बच्ची के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करता है। बच्ची का शव शुक्रवार सुबह खेत में मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के दौरान बच्ची के पिता से पूछताछ की। उसने बताया कि रात में उसने भट्टे में काम करने वाले चंद्रभूषन (19) के साथ शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भट्टे में काम करने वाले चंद्रभूषन समेत कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चंद्रभूषन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि होली की सुबह उसने बच्ची के पिता के साथ शराब पी थी। नशे में उसकी बच्ची पर नीयत खराब हो गई। उसने रात में बच्ची के पिता को भट्टे पर बुलाया और उसके साथ फिर शराब पी।

भाई और मां के साथ सो रही थी बच्ची

minor girl murdered and rape by father friend in delhi

बच्ची के पिता के नशे में धुत होने पर आरोपी बच्ची की झुग्गी में आया। बच्ची अपने 12 साल के भाई और मां के साथ सो रही थी। वह बच्ची का मुंह दबाकर उसे खेत में ले गया। लेकिन बच्ची के विरोध करने पर वह उसे झुग्गी के पास छोड़कर चला गया।

लेकिन उसे यह डर सताने लगा कि बच्ची उसकी पोल खोल सकती है। इसलिए वह आधे घंटे के बाद दोबारा झुग्गी में आया और बच्ची को उठाकर खेत में ले गया।

जहां उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूलत: चित्रकूट का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed