{"_id":"ead80ad122eacc8909492fe91260136e","slug":"minor-girl-did-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 May 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के एसजीएम नगर के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम की है। नागेंद्र अपने परिवार के साथ नेहरू कॉलोनी में रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। शाम के समय नागेंद्र अपने काम पर गया था।
यह भी पढ़ें:नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गए परिजन
उसकी पत्नी पड़ोसी के यहां किसी काम से गई हुई थी। घर में उसकी बेटी अर्चना (17) अकेली थी।
जब थोड़ी देर बाद नागेंद्र की पत्नी घर में वापस आई तो उसने अर्चना को फंदे से लटका देखा। उसने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें:यहां बस लाइन ही लगती है, मिलता कुछ नहीं है!
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने बताया कि अर्चना पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन