फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor captured in cctv stolen twenty thousand from cash counter

लिटिल चोर सीसीटीवी में कैद,  गल्ले से निकाले 20 हजार रुपये 

Fri, 08 Apr 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद। Updated Fri, 08 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
minor captured in cctv stolen twenty thousand from cash counter
minor thief - फोटो : अमर उजाला

लिंक रोड थानाक्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव में बुधवार शाम मदर डेयरी के गल्ले से करीब 10 वर्षीय बच्चे ने 20 हजार रुपये उड़ा लिए। बच्चे ने डेयरी संचालक को बातों में लगाकर उसका ध्यान बंटाया और गल्ला साफ कर दिया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद बच्चे को परिजन लेकर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कड़कड़ मॉडल निवासी राजू इलाके में ही मदर डेयरी चलाता है। बुधवार दोपहर करीब पौने 12 बजे उनकी दुकान पर पास ही रहने वाले दो बच्चे आए और आइसक्रीम के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन


आइसक्रीम काउंटर की ओर इशारा करते हुए वह बात करने लगे और कुछ देर बाद चले गए। कुछ देर बाद जब राजू ने गल्ले से हिसाब करना शुरू किया तो 20 हजार रुपये कम मिले। उसने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो देखा कि 11:54 मिनट पर जो बच्चे आइसक्रीम की जानकारी मांग रहे थे, उनमें से ही एक ने चुपके से गल्ले में हाथ डालकर रुपये निकाल लिए और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएचओ ने किया शिकायत मिलने से इंकार

minor captured in cctv stolen twenty thousand from cash counter
राजू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर वैन राजू की जानकारी के आधार पर बच्चे के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। पता चला कि उसके माता-पिता उसे लेकर चले गए हैं। 
पीड़ित राजू का कहना है कि बच्चे का परिवार सीतापुर का रहने वाला है। वह वहीं भागे हैं। पुलिस को बताने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जा रहा। उधर, एसएचओ लिंक रोड उपेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी ही नहीं है। थाने में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed