{"_id":"57d2d2134f1c1b5d78317cbd","slug":"minor-altercation-in-the-attack-on-the-two-brothers-who-beat-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में दो भाईयों पर किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में दो भाईयों पर किया हमला, पीट-पीटकर किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुभाष कालोनी में दो युवकों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। रंजिशन एक युवक ने सरियो से दो भाईयों पर हमला कर उन्हें पीट-पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाष कालोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
पिछले दिनों इसी इलाके में रहने वाले एक युवकसे उसकी मामूली सी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसकेबाद से ही उस युवक ने अपने मन में रंजिश पाली हुई थी। मनीष का कहना है कि गुरूवार शाम वह काम से घर लौट आया था।
विज्ञापन
कु़छ देर तक घर में रूकने के बाद वह कुछ ही दूरी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चला गया। वहां बातचीत करने के बाद रात करीब नौ बजे वह अपने भाई मनोज के साथ वापस घर लौट रहा था।
तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर युवक ने लोहे के सरिए से उस पर हमला कर दिया। मनोज ने बचाने का प्रयास किया तो उसने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों को घायल करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया।