फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   milk businessman murder in delhi

सीलमपुर में गोलियां बरसा कर दूध कारोबारी की हत्या

Tue, 25 Apr 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
milk businessman murder in delhi

सीलमपुर इलाके में रविवार रात दूध कारोबारी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राशिद खान (35) के रूप में हुई है। राशिद की हत्या के बाद माना जा रहा था कि नासिर और छेनू गैंग के बीच चल रही गैंगवार में उसकी हत्या हुई लेकिन सोमवार को जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने किसी गैंगवार में राशिद की हत्या की बात से इंकार किया।

विज्ञापन


उनका कहना है कि दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण राशिद की हत्या हुई। पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया हुआ है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी। पुलिस ने सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद राशिद का शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राशिद अपने परिवार के साथ मकान नंबर-562, शास्त्री पार्क, सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में दो पत्नी सूफिया, शब्बो और पहली पत्नी से तीन साल की बेटी है। राशिद घर में दूध की डेयरी चलाता था। रविवार शाम को वोट डालने के बाद राशिद अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ बातचीत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रात करीब 9 बजे सभी अपने घर चले गए। उसके पड़ोस में रहने वाला बिलाल नामक युवक उसे बुलाकर बुलंद मस्जिद के पीछे पार्क में ले गया। वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने राशिद पर गोलियां बरसा दीं। चार से पांच राउंड गोलियां चली।

तीन गोली राशिद के सिर में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन राशिद को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि राशिद के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।

इसी वजह से उसकी हत्या हुई। पुलिस ने राशिद के एक दोस्त को हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजन हत्या की इस वजह से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि राशिद को इलाके के कुछ लोग लगातार धमकियां दे रहे थे।

जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई। घटना के बाद से राशिद के घर मातम का माहौल है। राशिद की दूसरी पत्नी शब्बो गर्भवती थी। इसी सप्ताह उसकी डिलीवरी होनी थी। घर में खुशियों की जगह मातम का माहौल है।      


राशिद के खिलाफ पहले से दो मामले है दर्ज...
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि राशिद के खिलाफ सीलमपुर थाने में पिछले साल एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला दर्ज था। इसके अलावा उस पर एक लूटपाट का अलग मामला दर्ज था। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक को राशिद ने गोली मारी थी। उसके परिजन व इलाके के कुछ बदमाश राशिद को जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed