फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Midnight father knew that he had been to the last breath to shout ...

पानी के विवाद में आधी रात को पिता की ऐसे ली जान कि वह आखिरी सांस तक चीखता रहा पर..

Tue, 07 Mar 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Mar 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Midnight father knew that he had been to the last breath to shout ...
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक पिता की उसके कलयुगी बेटे ने आधी रात को मामूली सी बात पर इस तरीके से जान ली कि पिता आखिरी सांस तक चीखता रहा पर बेटे ने छोड़ा नहीं। 
विज्ञापन


बिंदापुर थाना इलाके में पानी नहीं भरने पर बेटे ने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार रामकुमार (75) परिवार के साथ बिंदापुर के खुशीराम पार्क में रहते थे। उनका बेटा चेतन (45) ई-रिक्शा चलाता है। चेतन शुक्रवार रात नशे में घर आया।
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर पिता से हुई थी कहासुनी

Midnight father knew that he had been to the last breath to shout ...
demo pic
पानी नहीं भरने को लेकर वह पिता से कहासुनी करने लगा। पिता रामकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बुजुर्ग पिता को पीटना शुरू कर दिया। तब तक बेरहमी से पिटाई करता रहा जब तक बुजुर्ग पिता अचेत होकर नहीं गिर गए।

कुछ समय बाद जब आरोपी का नशा कम हुआ तो लोगों ने उसे पिता को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वह ऑटो से पिता को पास में स्थित नर्सिंग होम में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

बिंदापुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बेटे चेतन को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में आए दिन घर में झगड़ा करता रहता था। पिता उसकी इस आदत से परेशान थे। चेतन की पत्नी भी उसका विरोध करती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed