फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mercedez ram case: minors father arrests

मर्सिडीज हिट एंड रनः नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस हिरासत

Sat, 09 Apr 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
mercedez ram case: minors father arrests
मृतक स‌िद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला

मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनोज अग्रवाल को शनिवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


अग्रवाल के बेटे पर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुये जान लेने का आरोप है। पुलिस ने अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने मनोज अग्रवाल को शनिवार को तीस हजारी अदालत के ड्यूटी एमएम सचिन सांगवान के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिये दो दिन का रिमांड मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के रिमांड पर बहस करते हुये कहा कि उसके बेटे ने लापरवाही से कार चलाते हुये चार अप्रैल की रात एक युवक सिद्धार्थ शर्मा को कुचल दिया था। इस हादसे में सिद्धार्थ की मौत हो गई थी।

पहले भी हो चुकी है मनोज की गाड़ी से जबरदस्त टक्कर

mercedez ram case: minors father arrests

नाबालिग के खिलाफ लापरवाही से जान लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मनोज अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई है, क्योंकि उसका बेटा पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुये दूसरी गाड़ी को टक्कर मार चुका है।

इसके बाद भी अग्रवाल ने कभी अपने बेटे को गाड़ी चलाने से नहीं रोका बल्कि उसे गाड़ी दी। इस तरह से उसने अपने बेटे को अपराध करने को उकसाया।

कोर्ट ने इस मामले में अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा लगाने पर सवाल उठाया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अग्रवाल ने कभी अपने नाबालिग बेटे को कार चलाने से नहीं रोका। इस तरह उसने अपराध करने में अपने नाबालिग बेटे की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed