कार सवार युवकों ने सिपाही को पीटा, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में डंकन ड्राइव के दौरान रोकने पर कार सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच में युवकों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार राजपाल(28) दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत है। उसकी तैनाती यातायात विभाग के रोहिणी सर्किल में है। शुक्रवार रात राजपाल की ड्यूटी गुडविल अपार्टमेंट के पास थी।
उसके साथ महिला एएसआई सरोजनी, सिपाही सतीश और गोविंद मौजूद थे। सभी पुलिसकर्मी बवाना की ओर जाने वाले रास्ते पर डंकन ड्राइव चला रहे थे। करीब पौने दस बजे गोविंद ने एक अरटीका कार को रूकने का इशारा किया।
कार में दो युवक सवार थे। सिपाही ने कार चला रहे युवक को अल्कोहल की जांच करवाने के लिए कहा लेकिन कार में सवार दोनों युवकों ने बीच सड़क पर अपनी कार रोक ली और गाली गलौज करने लगे। बीच सड़क पर कार लगाने की वजह से वहां जाम लग गया।
मुंह पर मारे घूंसे और जमकर की पिटाई
पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार साइड में कर जांच करवाने के लिए कहा। यह सुनकर दोनों युवक गुस्से में कार से नीचे आए और पुलिसकर्मियों ने कहासुनी करने लगे। राजपाल ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों युवकों ने उसके मुंह पर घूंसे मारे और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। जिसकी वजह से उसकी वर्दी फट गयी।
अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोका और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल करवाया। साथ ही राजपाल को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मेडिकल जांच में दोनों युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस राजपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।