{"_id":"58d6ae1c4f1c1b1a191a25d7","slug":"married-woman-missing-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कनारसी गांव से बागपत की एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। रिश्तेदारों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक कनारसी गांव के रवि के रिश्तेदार योगेंद्र की पत्नी सीमा (26) 15 फरवरी को गांव आई थी।
विज्ञापन
अगले दिन वह गांव से अपने बीमार चचेरे भाई को देखने की बात कहकर गई थी। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला है। छह माह पूर्व ही सीमा की शादी गांव कोठरी जिला बागपत के योगेंद्र के साथ हुई थी। योगेंद्र रवि का रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस और परिजन विवाहिता की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन