{"_id":"1363fb2ec4d803b399bb6936d43b9ee0","slug":"married-to-try-to-kill-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को फंदा लगा मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को फंदा लगा मारने की कोशिश
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 21 Jul 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट वापिस नहीं लेने पर विवाहिता को फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। अचानक मौके पर पहुंचे मायके वालों ने शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने ससुराल वालों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। मोदीनगर के सारा गांव निवासी थाक्सराम त्यागी की बेटी प्रियंका की शादी दिसंबर 2011 में दुहाई निवासी दीपक से हुई थी। आरोप है कि दहेज में 25 लाख और फॉरचयूनर कार व एलईडी टीवी की मांग कर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने पीड़िता गर्भवती अवस्था में अगस्त 2013 में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में ससुराल पक्ष पर दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधेश्याम विहार कालोनी फेस थर्ड में प्रियंका अपने सात माह के बेटे शरद के साथ रह रही है।
विज्ञापन
वह गाजियाबाद स्थित एमजीटी कंपनी में एचआर के पद पर तैनात है। आरोप है कि शनिवार रात ससुराल वाले उसके मकान पर पहुंचे और दहेज की रिपोर्ट वापिस लेने के लिए दबाव बनाने लगे।
विरोध करने पर मारपीट की। इतना ही नहीं प्रियंका के गले में चुन्नी बांधकर फंदा लगाने की कोशिश की। इसी बीच प्रियंका की मां और बहन मौके पर पहुंच गए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।