{"_id":"5856c6894f1c1be10ac05f42","slug":"man-wounded-in-knife-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू
सुल्तानपुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के दोस्त को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। दो दिन पहले इन्हीं बदमाशों ने घायल पीड़ित के दोस्त के मामा से स्कूटी और नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन
सुल्तानपुरी थाना पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार विजय (24) सपरिवार एच ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह जूते-चप्पल की दुकान में काम करता है। 15 दिसंबर को बदमाशों ने उसके दोस्त सन्नी के मामा जीता से सुल्तानपुरी इलाके में स्कूटी और 10 हजार नकदी लूट ली थी। सन्नी ने विजय को बताया कि लूटपाट करने वाला बदमाश जितेंद्र सुल्तानपुरी में रहता है।
विज्ञापन
17 दिसंबर की देर रात विजय और उसका दोस्त राहुल, सन्नी और उसका मामा जीता बदमाश की तलाश में सुल्तानपुरी गये थे। सन्नी और उसका मामा स्कूटी पर, जबकि विजय और राहुल बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
डी ब्लॉक में सन्नी और उसका मामा आगे निकल गए, जबकि तीन बदमाशों ने विजय और राहुल को रोक लिया। बदमाशों ने राहुल से उसकी बाइक लूट ली। विजय के विरोध करने पर उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। सन्नी और उसके मामा को आते देख सभी बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
इसके बाद इन लोगों ने विजय को अस्पताल में भर्ती कराया। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने विजय के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज किया है। जीता ने पुलिस को बताया कि जिन लोगों ने विजय पर चाकू से हमला किया, उन्हीं लोगों ने उसके साथ लूटपाट की थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।