फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who did fraud of rupees five crores arrested

100 लोगों से पांच करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार 

Fri, 13 Oct 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
man who did fraud of rupees five crores arrested
फ्रोड़ युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लोगों से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी करने वाले जालसाज को लखनऊ, यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 100 लोगों के साथ ठगी कर चुका है। ये फर्जी स्कीम में लोगों से पैसा लगवाकर मोटे मुनाफे का लालच देता था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार,  एसटीएफ में तैनात एसआई सुनील कुमार को ठगी करने वाले संजय के बारे में सूचना मिली थी कि वह लखनऊ में अपने रिश्तेदार से मिलने आएगा। पुलिस टीम ने लखनऊ में संजय के रिश्तेदार के घर के बाहर घेराबंदी की और बादशाह नगर, लखनऊ रेलवे स्टेशन के बाहर से झरोडा कलां, दिल्ली निवासी संजय(36) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


12वीं पास संजय ने शुरू में एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग में काम करना शुरू किया। इसके बाद इसने एलआईसी एजेंट व प्रॉपर्टी डीलर का काम करना शुरू किया। इससे लोगों के बीच इसका नेटवर्क बढ़ा। इस दौरान इसने फर्जी स्कीम लांच की और लोगों को मोटा मुनाफा देने का लालच दिया। इसके परिचित ने इसकी स्कीम में पैसा लगाना शुरू कर दिया। करीब 100 लोगों से पांच करोड़ से ज्यादा रुपये ठगने के बाद संजय  दिल्ली से झारखंड भाग गया। पिछले एक वर्ष से वह झारखंड में ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed