असम की नाबालिग लड़की से रेप का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम असम की रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता असम की रहने वाली है और दिल्ली में अपने दो भाईयों के साथ रहती है।
उसे नहीं मालूम था कि अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर भरोसा करके वो कितनी बड़ी गलती कर रही है। शायद अगर वो जानती तो अपने पड़ोसी की बातों में कभी न आती।
उसके भरोसे का फायदा उठाते हुए पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप करने की कोशिश की।
सुनसान जगह पर कार रोक की छेड़छाड़
नई दिल्ली पालम थाना क्षेत्र में असम की रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसकी शिकायत पर
पुलिस ने छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर
लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पालम इलाके में तीन भाइयों के साथ रहने वाली 16 वर्षीय
लड़की पड़ोस के घर में काम करती है। उसने बताया कि सोमवार शाम पड़ोस में
रहने वाला रवि (25) ने उसे अपनी कार में बैठा लिया। गाड़ी में उसका दोस्त
भी था। सुनसान जगह पर रवि ने कार रोक दी। दोनों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर
दी।
आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी
नाबालिग को कार धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसका
मेडिकल करवाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रवि और
उसका दोस्त फरार है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।