फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man threatened girl to make photos and video viral on net man arrested

पूर्व प्रेमी संग फोटो वायरल करने की धमकी दे बहन को जाल में फंसाया

Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
सार

युवती का फेसबुक-इंस्टाग्राम हैक, फोटो वायरल करने की धमकी
दिल्ली निवासी आरोपी पीड़िता का है दोस्त, युवती ने एसपी सिटी से की शिकायत 

विज्ञापन
man threatened girl to make photos and video viral on net man arrested

विस्तार

युवती के दोस्त ने उसका मोबाइल लेकर फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया। आरोपी ने युवती और उसकी बड़ी बहन की कुछ फोटो भी अपने मोबाइल पर ले ली। अब वह उन फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने सोमवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर शिकायत की है। नोएडा के सेक्टर-22 निवासी पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी दोस्ती दिल्ली के रहने वाले जोगिन्दर नाम के युवक से है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले जोगिन्दर ने उसका मोबाइल ले लिया था। इसी मोबाइल के जरिये आरोपी ने युवती का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया। आरोपी ने मोबाइल से युवती के निजी फोटो और उसकी बड़ी बहन की पूर्व प्रेमी के साथ ली गईं फोटो अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट सकती थी शादी

man threatened girl to make photos and video viral on net man arrested

युवती के अनुसार, आरोपी फोटो को उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम में पोस्ट करने की धमकी दे रहा है। युवती के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन की जल्द ही शादी होने वाली है। उसकी पूर्व प्रेमी के साथ फोटो वायरल होने से शादी टूट भी सकती है।

युवती के अनुसार, आरोपी फोटो डिलीट करने के लिए उसे अकेले में मिलने को बुला रहा है। आरोपी पीड़िता को सोमवार दोपहर तक एक दर्जन फोन कर चुका है। युवती की शिकायत पर एसपी सिटी ने मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed