फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed to death while drinking alcohol

शराब पीने के दौरान हुआ आपस में झगड़ा, युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 04 Nov 2016 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Nov 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
man stabbed to death while drinking alcohol

गुडग़ांव सेक्टर-21 में एक मकान में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों ने बुधवार की देर रात तीसरे युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि लेन देन के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। थाना पालम विहार पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


साइबर सिटी के पालम विहार थाना एरिया अंतर्गत सैक्टर-21 स्थित एक मकान में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के मधु विहार निवासी 21 वर्षीय दिनेश के रूप में की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के मधु विहार निवासी दिनेश गुडग़ांव में एक निजी कंपनी में काम करता था। सेक्टर-21 स्थित एक मकान में उसने कंसल्टेंसी खोल रखी है। यहां कुछ कर्मचारी व नौकर भी हैं। मकान मालिक 29 अक्तूबर को कोलकाता चला गया था।

वह मूलरूप से कोलकाता का ही रहने वाला है। वह अपने पीछे मकान में एक नौकर एवं अपने वाहन चालक को छोड़ गए थे। उनके जाने के बाद बुधवार को इन दोनों ने घर में शराब की पार्टी की। इसमें इन्होंने अपने मित्र दिनेश (21) को भी बुलाया था।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि सभी ने वहां बैठकर शराब पी। उसके बाद इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और इन दोनों ने दिनेश को चाकू मार दिया। आरोपियों ने दिनेश के पेट पर चाकू से करीब 3-4 वार किए और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ होकर दिनेश ने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ दूरी पर ही गिर पड़ा।  सिक्यूरिटी गार्ड ने उसे लहूलुहान अवस्था में देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए तथ्य
थाना प्रभारी के मुताबिक मौके से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद नहीं हुआ है। घटना के संबंध में सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से फिंगर प्रिंट के अलावा अन्य संदिग्ध वस्तुओं को भी कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच की दिशा निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed