फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed his wife on her birthday

बर्थडे गिफ्ट के बदले पत्नी को मारा चाकू

Thu, 17 Jul 2014 11:51 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
man stabbed his wife on her birthday

दिल्ली के मंडावली में एक शख्स ने पत्नी को बर्थडे गिफ्ट के बदले चाकू मार दिया। घायल सोनम (24) को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि पति सचिन वर्मा ने महिला के मायके में आकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के मुताबिक, सचिन काफी समय से सोनम को दहेज के लिए परेशान कर रहा था।

मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

बोला था गिफ्ट लेकर आऊंगा

man stabbed his wife on her birthday

पुलिस के मुताबिक, सोनम मकान नंबर-406, गली नंबर-8, सरपंच का बाड़ा, मंडावली में रहती थी। करीब चार साल पहले उसकी शादी अजीत नगर निवासी सचिन से हुई थी। दोनों के यहां दो साल का एक बेटा भी है।

सोनम के भाई अनुज का आरोप है कि शादी के बाद से सचिन उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। बुधवार को सोनम का जन्मदिन था। सचिन उसे मंडावली स्थित मायके में छोड़ गया था। वह सोनम से बृहस्पतिवार को आकर गिफ्ट देने को कह गया था।

बृहस्पतिवार दोपहर में सोनम घर में अकेली थी, तभी सचिन घर पहुंचा। दरवाजा खोलते ही सचिन ने सोनम पर चाकू से कई वार कर दिए। इस बीच बाजार गई सोनम की मां विनीता आ गई। विनीता को देखकर आरोप भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed