{"_id":"6b637de6ae3706a0448864bc111492c0","slug":"man-shot-in-birthday-party-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में युवक को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी में युवक को लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान किसी शख्स ने गोली चला दी। गोली एक युवक के सिर में लगी है।
विज्ञापन
उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को तुगलकाबाद गांव निवासी प्रदीप का जन्मदिन था। इस मौके पर उसने घर पर पार्टी रखी थी जिसमें कई दोस्तों को बुलाया था।
पार्टी में कई दोस्तों ने शराब पी। रात करीब 11 बजे पार्टी में शामिल किसी युवक ने गोली चली चला दी। गोली रोहित (21) के सिर में लगी।
उस समय रोहित नीचे झुक कर जूते का फीता बांध रहा था। रोहित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम तक गोली उसके सिर में फंसी हुई थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक गोली विक्की नाम के युवक ने चलाई थी। मामले में पुलिस पार्टी में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है।