{"_id":"58d4a8a14f1c1b61371a1a14","slug":"man-shot-dead-outside-v3s-mall-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः V3S मॉल के बाहर युवक को मारी तीन गोलियां, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्लीः V3S मॉल के बाहर युवक को मारी तीन गोलियां, मौके पर मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
v3s मॉल के बाहर हुई युवक की हत्या
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के पूर्वी इलाके में स्थित एक मॉल बृहस्पतिवार देर रात 2 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इस गोलीबारी में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी जिसके बाद पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि यह घटना पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित V3S मॉल के बाहर की है। मृतक शख्स का नाम विशाल सूरी(29) बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, विशाल रात दो बजे अपनी कार में दोस्तों संग खाना खाने के लिए पहुंचा था। विशाल और उसके दोस्त खाना खाने के लिए अपनी कार पार्क कर रहे थे तभी एक यूपी नंबर की कार वहां आई और अज्ञात हमलावर ने विशाल को तीन गोलियां मारी।
विज्ञापन
विशाल को गोली मारकर हमलावर फरार हो गया। वहीं विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन