जब महिला गैंगरेप का कर रही थी विरोध, बदमाशों ने कहा- तुझे तेरे पति से खरीदा है
हवस और हैवानियत की कई कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन हरियाणा के नूंह से इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है जो पति-पत्नी समेत कई रिश्तों को कलंकित करती है। ऐसे ही एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला बंगाल मूल की है और रेवाड़ी में रहती है। उसने रेवाड़ी सिटी पुलिस थाने में बताया कि पति शहाबुद्दीन पुत्र किनोरी निवासी कैराका से उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उनके 3 बच्चे भी हुए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे सब्जी की तरह कई लोगों को बेच दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि 3 साल पहले उसके जेठ अलीम ने उसके साथ रेप किया। जब उसने पति को घटना बताई तो उसने उल्टा पत्नी पर ही आरोप लगा कर मारना पीटना शुरू कर दिया। कुछ दिन बात पति ने मासूम बेटी के साथ गंदी हरकत की।
एक कमरे में 8 लोगों ने किया रेप
बदनामी के डर से इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। कुछ दिन बाद पति उसे कमाने की नियत से गुरुग्राम लेकर गया। वहां उसने एक पंडित के साथ मिलकर गंदा काम करवाने लगा। पंडित और पति मिलकर उसे खिलौने की तरह बेचना शुरू कर दिए।
इन सब से तंग आकर महिला ने बंगाल से अपने पिता को घर बुलवाया और अपने मायके वापस चली गई। कुछ दिन बाद पति बंगाल आया और पत्नी को बहला फुसलाकर वापस ले गया। इसके बाद उसने रेवाड़ी में सोनू नाम के व्यक्ति को उसे बेच दिया और खुद पति अपने गांव कैराका चला आया।
कुछ दिन बाद एक आदमी उसे सोनू से बात करके कार में बैठाकर लेकर गया और एक कमरे में 8 लोगों ने उसके रेप किया। इसमें सोनू भी शामिल था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो जवाब मिला की तेरे पति से रुपए देकर तुझे खरीदा है।
पीड़िता की शिकायत को रेवाड़ी पुलिस ने गंभीरता से लिया और न केवल जीरो एफआईआर रेप, गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत सिटी थाना में मामला दर्ज किया बल्कि एएसआई सुशीला ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। मामला मेवात से जुड़ा होने की वजह से एसपी रेवाड़ी ने केस नूंह पुलिस को जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि शिकायत करने के बाद से पीड़ित महिला लापता है।