शादी का वादा कर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती जो गुड़गांव में रहती है उसकी मुलाकात 2004 में मेवात के एक युवक से हुई थी। तब से ही वो दोनों अच्छे दोस्त थे।
धीरे-धीरे दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त बन गए। पर फिर कुछ ऐसा हुआ कि युवती का विश्वास अपने साथी पर से उठ गया।
यही नहीं बात यहां तक बढ़ गई कि युवती को अपने साथी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी लिखवानी पड़ी।
केवल रेप ही नहीं मारपीट भी की
गुड़गांव की युवती ने मेवात के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर 10 थाना पुलिस को पीड़िता ने बताया कि 2004 में वह नूंह के रहने वाले मनोज के संपर्क में आई।
उसने शादी की बात कहकर अपने झांसे में ले लिया। लगातार दबाव बनाने के बाद युवक उससे शादी को राजी नहीं हुआ। पीड़िता ने मनोज पर मारपीट और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच कर रही एएसआई राजबाला के अनुसार आरोपी ने युवती के लिए नूंह में किराए पर कमरा ले रखा है। वह लंबे समय से उसी कमरे में रह रही है।