{"_id":"5a58e0df4f1c1baf3f8b46c2","slug":"man-raped-woman-for-nine-years-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने शादी का झांसा देकर 9 साल तक किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने शादी का झांसा देकर 9 साल तक किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ व्यक्ति द्वारा 09 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में जब महिला द्वारा आरोपी से शादी की बात की, तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे एक बार गर्भवती भी कर दिया था।
विज्ञापन
जबरन उसके बच्चे का गर्भपात करा दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 9 साल पहले सोहना निवासी रूप कुमार सैनी ने उसे अपने पास काम के लिए रखा था।
बाद में उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना लिए थे। लगातार 9 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हो गई, लेकिन आरोपी ने उसे डरा धमका कर उसका गर्भपात करा दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला का मेडिकल करा दिया गया है।