{"_id":"5a562af64f1c1b0a788b7c2c","slug":"man-raped-a-divorcee-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा और किया..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा और किया..
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला के साथ मेवात निवासी एक युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो वह उसके घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए महिला थाना पुलिस को भेज दिया है। गुरुग्राम महिला थाने से आई जीरो एफआईआर पर पुलिस ने यहां केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना सूरजकुंड पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला गुरुग्राम स्थित एक मसाज पार्लर में नौकरी करती है। इस दौरान महिला की नूंह, मेवात निवासी तौफिक से जान-पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि तौफिक महिला को शादी का झांसा देकर उसके सूरजकुंड इलाके में घर पर रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला गर्भवती हो गई तो करीब 15 दिन पहले आरोपी फरार हो गया।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत गुरुग्राम के महिला थाने में दी थी। गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सूरजकुंड थाना पुलिस को भेजा। सूरजकुंड थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए महिला थाना पुलिस के पास भेज दी है।