{"_id":"3b4e03ae07f0c3917b278086e6a54973","slug":"man-murdered-in-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और फांसी लगाकर घोंट दिया उसका गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और फांसी लगाकर घोंट दिया उसका गला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना औद्योगिक क्षेत्र की एक इलेक्ट्रिक वायर कंपनी में रविवार को दिन दहाडे़ बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड को फांसी लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलत: मैनपुरी के थाना दन्नार के झंडार का निवासी राजचंद्र सिंह (28) ग्रेनो में रहता था। वह कासना साइट-फाईव स्थित एक इलेक्ट्रिक वायर बनाने वाली कंपनी इस्काईडा में बतौर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनएच 24 जाम करने में फंसे कर्नल टीपी त्यागी
रविवार सुबह करीब 11 बजे कंपनी सुपरवाइजर उसके लिए खाना लेकर गया था। करीब दो घंटे बाद कंपनी का एक कर्मचारी गेट पर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने के लिए गार्ड को आवाज लगाई। जब गार्ड ने आवाज नहीं सुनी तो उसे फोन किया गया। लेकिन तब भी गेट नहीं खुला तो कर्मचारी ने कंपनी मालिक को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: बीवी से हुआ इश्क तो कर दी दोस्त की हत्या
कंपनी मालिक ने अपने मैनेजर को कुछ अन्य लोगों के साथ भेजा। लेकिन फिर भी मुख्य दरवाजा नहीं खुला तो एक कर्मचारी को दीवार फांदकर अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया गया। मैनेजर और अन्य लोग जब गेट के अंदर गए तो देखा कि सुरक्षा गार्ड के गले में सूत की रस्सी से फांसी लगी हुई है और वह कुर्सी पर ही बैठा हुआ था।
मैनेजर ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ कासना कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।